Breaking News in Primes

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ड्रंकन ड्राइव अभियान

0 223

धनबाद

 

*ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ड्रंकन ड्राइव अभियान*

 

रिपोटर मिलन पाठक

 

धनबाद.वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में धनबाद के विभिन्न चौक- चौराहों पर यातायात पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव का अभियान चलाया। इस संबंध में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील की गई कि नव वर्ष के आगमन को लेकर वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का अवश्य पालन करें। शराब के नशे में वाहन का परिचालन नहीं करें। वैसे वाहन चालक जिनके द्वारा शराब के नशे में वाहन का परिचालन किया जाएगा उनपर मोटरवाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!