Breaking News in Primes

दुखद : 100 साल में पहली बार बरमसिया छठ तालाब में नहीं होगी पूजा

0 134

धनबाद बरमसिया

 

*दुखद : 100 साल में पहली बार बरमसिया छठ तालाब में नहीं होगी पूजा

 

रिपोटर मिलन पाठक

*धनबाद :* 100 साल में पहली बार बरमसिया छठ तालाब में छठ पूजा नहीं होगी। दरअसल यहां नगर निगम सौंदर्यीकरण का काम करा रहा है। इसे देखते हुए बरमसिया छठ पूजा समिति ने यहां पूजा का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है।

इसे लेकर पूजा समिति ने सार्वजनिक सूचना वाला बैनर भी लगा दिया है।

नगर निगम 1.5 करोड़ की लागत से बरमसिया छठ तालाब का सौंदर्यीकरण करा रहा है। तालाब में कई जगहों पर 10-15 फीट के गड्ढे हो गए हैं। पूजा समिति ने तालाब के सामने बैनर लगा कर पूजा का आयोजन नहीं करने की अपील की है। समिति ने लिखा है कि यहां कार्य प्रगति पर है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। छठव्रतियों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। पूजा समिति के सचिव कल्लू चौधरी ने बताया कि तालाब में काम होने की वजह से यहां पूजा का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इससे संबंधित एक बैनर भी तालाब जाने वाले रास्ते में लगा दिया है।

*बरमसिया छठ तालाब में उमड़ती है दस हजार भीड़*

बरमसिया छठ तालाब में छठ पूजा नहीं होने से आसपास के दस हजार लोगों को परेशानी होगी। यहां हर साल दस हजार से अधिक भीड़ उमड़ती है। यहां बिनोद नगर, बरमसिया, मनईटांड़ कुम्हार पट्टी, चीरागोड़ा से श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते हैं। अब इन लोगों को पूजा के लिए वैकल्पिक तालाब चुनना होगा।

*आसपास के कुछ लोग इसी में पूजा करने की तैयारी में*

बरमसिया छठ तालाब के आसपास रहने वाले कुछ लोग अधूरे तालाब में ही पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं। आसपास तालाब नहीं रहने की वजह से कुछ लोग यहीं पूजा करेंगे। हालांकि पूजा कमेटी ने खतरनाक घाट का हवाला देकर पूजा नहीं करने की अपील की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!