Breaking News in Primes

विधानसभा 200 धरमपुरी के निर्वाचन के लिए 244 मतदान केंद्र बनाए गए

0 154

मध्य प्रदेश

 

जिला धार

 

धरमपुरी

 

 

*विधानसभा 200 धरमपुरी के निर्वाचन के लिए 244 मतदान केंद्र बनाए गए*

 

 

विधानसभा चुनाव 200 धरमपुरी के अंतर्गत निर्वाचन अधिकारी शाश्वत शर्मा संयुक्त कलेक्टर,सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवानी श्रीवास्तव ,कुणाल अवास्या,कृष्णा पटेल , अनीता बरेठा के मार्गदर्शन में गुरुवार शासकीय महाविद्यालय धामनोद में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम से धरमपुरी विधानसभा के निर्वाचन के लिए बनाए गए 244 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री वितरण का कार्य संपन्न संपूर्ण विधान सभा में 53 संवेदनशील ,15 पिंक बूथ तथा 15 आदर्श मतदान केंद्र है अल सुबह से विभिन्न विधानसभाओं से मतदान दल के रूप में कर्मचारी शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में इकट्ठा होना प्रारंभ हो गए थे सुबह 8 बजे तक सभी दलों को मतदान केंद्र वार टेबलो पर सामग्री दी गई , एस डी ओ पी मोनिका सिंह तथा धामनोद थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए पुलिस अधिकारियों को नियुक्त कर दलों के साथ रवाना किया ,वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर द्वारा दलों की समस्याओ का समाधान मास्टर ट्रेनरों की सहायता से किया गया ,डाक मत पत्र प्रभारी एस पी बैस द्वारा कर्मचारियों को ई डी सी जारी की गई , मेन पावर मैनेजमेंट प्रभारी बी ई ओ विरसिंह राजपूत ने दलों के कर्मचारियों की व्यवस्था देखते हुए रिजर्व दल को सेक्टरों में बांटा पूरी विधानसभा को 25 सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के साथ आवश्यक निर्वाचन सामग्री व रिजर्व दल से तीन तीन मतदान अधिकारी अलॉट किए गए साथ ही प्रत्येक टीम के साथ मेडिकल अधिकारी/ कर्मी को भी दलों के साथ भेजा ,निर्वाचन सुपरवाइजर नाहिद खान,धीरेंद्र मलतारे,योगेंद्र चौहान ,डी के गंगराड़े सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे ,नगर पंचायत के आसिफ मिर्जा व मनोज जमादार द्वारा जल व सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई रखी ,वाहन प्रभारी आर आई श्याम वर्मा ने रूट अनुसार दलों को रवाना किया समस्त जानकारी मीडिया नोडल अधिकारी प्रो अर्जुन गोरे व मीडिया सेल सहायक शैलेंद्र दवे ,संतोष केवड़ा ,दुर्गेश रावल,लोकेश यादव के माध्यम से प्रदान की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!