Breaking News in Primes

1 लाख 20 हजार रूपये के नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

0 358

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़

संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

हेड लाईन

 

1 लाख 20 हजार रूपये के नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

 

एंकर

सूरजपुर। चुनाव को लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर अवैध कार्यो के विरूद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी तारतम्य में दिनांक 14.11.23 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राजपुर की ओर से प्रतापपुर होते हुए वाड्रफनगर की ओर पल्सर मोटर सायकल में 2 व्यक्ति नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने जा रहे है।

सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने ग्राम चांचीडांड में घेराबंदी लगाया जो पुलिस को देखकर मोटर सायकल चालक व पीछे बैठा व्यक्ति मोटर सायकल छोड़कर भाग निकले। मोटर सायकल की तलाशी लेने पर बैग से 260 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और फरार दोनों आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केरकेट्टा व उनकी टीम सक्रिय रही। प्राइम्स टीवी न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!