Breaking News in Primes

सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी विशाल रैली के साथ आज भरेंगे

0 124

सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी विशाल रैली के साथ आज भरेंगे

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला बेरी *चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

नामांकन।

अक्टूबर30, 20223

नामांकन रैली के लिए सांची विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां, पूरे विधानसभा क्षेत्र से आएंगे कार्यकर्ता।

रायसेन। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते रायसेन जिले की सांची विधानसभा सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी विशाल नामांकन रैली के साथ में अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष आज करेंगे। नामांकन रैली को लेकर समूचे सांची विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं भाजपा के चुनाव कार्यालय श्री राम परिसर में नामांकन रैली को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए सांची विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, रैली आज 30 अक्टूबर सोमवार को शहर के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पाटन देव से विशेष पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ की जाएगी जो सागर मार्ग होते हुए भोपाल सागर चौराहा, रामलीला गेट से सामने से होकर महामाया चौक गांधी प्रतिमा के सामने से होते हुए सांची मार्ग होकर चुनाव अधिकारी के कार्यालय तक रैली के रूप में पहुंचेगी जहां विधिवत भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

नामांकन रैली को सफल बनाने की अपील करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, एस मुनियन, सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, भूपेंद्रसिंह वर्मा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, बृजेश चतुर्वेदी, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह कुशवाह, राकेश तोमर, वीर सिंह पटेल, दातार सिंह मीणा, राजेंद्र सिंह राठौर, शिवराज सिंह कुशवाह, बबलू ठाकुर, बंटी महेश्वरी, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, दीपक पंड्या, राजेश पंथी, बृज बिहारी मिश्रा, अंशुल शर्मा, गोविंद महाराज, , मनोज कुशवाहा, राकेश मालवीय, मनोज अग्रवाल, विजय पटेल, हरि कृष्ण गौर, कालूराम विश्वकर्मा, डॉक्टर चौकसे, गंगाराम चौकसे, हितेश गौर, शंकर लाल चक्रवर्ती, धनीराम विश्वकर्मा, बबलू चौधरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सांची विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नामांकन रैली के आयोजन को सफल बनाए जाने की अपील की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!