Breaking News in Primes

कांग्रेस आब्जर्वर ने कांग्रेस प्रत्याशी, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी से की मुलाकात

0 275

प्राईम संदेश रिपोर्टर कुणाल दशोरे

 

कांग्रेस आब्जर्वर ने कांग्रेस प्रत्याशी, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी से की मुलाकात

 

नेपानगर। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दोनों ही पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऑब्जर्वर ने नेपानगर आकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। रविवार को दोपहर 1 बजे के करीब अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऑब्जर्वर योगेश महाजन नेपानगर पहुंचे। उन्होंने नगर के कांग्रेसी नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली के निवास पर हुई बैठक मे कांग्रेस के ऑब्जर्वर योगेश महाजन ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों और पार्षदों से मुलाकात कर कांग्रेस को विजय होने के बारे में राय शुमारी की। कांग्रेस ऑब्जर्वर योगेश महाजन ने बैठक में बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय बनाना है। इसके लिए हमें आज से ही रणनीति बनाकर नेपानगर विधानसभा के हर गांव में हर एक व्यक्ति से मिलकर कांग्रेस के वचन पत्र दिखाकर उनसे कांग्रेस के पक्ष में वोट करवाना होंगा। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली और नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!