Breaking News in Primes

कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा 23 अक्टूबर दुर्गानवमी को दाखिल करेंगे पर्चा

0 145

कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा 23 अक्टूबर दुर्गानवमी को दाखिल करेंगे पर्चा

 

बैतूल। कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा 23 अक्टूबर दुर्गानवमी के पावन अवसर पर चुनावी रणभेरी का शंखनाद करते हुए अपना पर्चा दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में अपने निज निवास कमानी गेट से सुबह 11 बजे अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर संभवनाथ मंदिर, जैन स्थानक, गांधी चौक पहुंचेंगे। यहां राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद, छोटा राम मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद प्रचार अभियान की विधिवत शुरुआत की जाएगी। डागा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर पुनः विश्वास जताया है, इसलिए पार्टी के इस विश्वास पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने अपने दावे को और पुख्ता करते हुए कहा कि वे जिधर भी जाते हैं उन्हें बीजेपी के खिलाफ भारी जन-आक्रोश नजर आता है। कांग्रेस सरकार के आने की ख़ुशी में जनता के चेहरों पर मुस्कान है। प्रदेश की जनता यह जानती है कि कैसे कांग्रेस की सरकार सौदे के कारण गई थी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है, यह चुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि अब राजनीति स्थानीय हो गई है। वोटर्स को पता है कि अब स्थानीय मुद्दे पर चुनाव लड़ना है। डागा ने कहा हमारा उद्देश्य है कि हर परिवार खुशहाल हो। इसलिए इस बार हमारा नारा है- कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी। विधानसभा बैतूल के प्रभारी राजेंद्र जैसवाल, ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बडोनिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष तरुण कालभोर, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश माथनकर, आठनेर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पंडोले, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश कनाठे, नगर कांग्रेस बैतूल बाजार अध्यक्ष गौरव पवार, आठनेर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानदेव माथनकर ने समस्त कांग्रेस जनों से बड़ी संख्या में नामांकन रैली में शामिल होने की अपील की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!