Breaking News in Primes

रायसेन के विकास में जुड़ा नया अध्याय मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी।

0 147

रायसेन के विकास में जुड़ा नया अध्याय मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी।

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*

 

रायसेन की तकदीर बदली है तस्वीर भी बदलेंगे स्वास्थ्य मंत्री

 

रायसेन में 750 करोड़ रु से बनेगा100 सीटों का मेडिकल कॉलेज।

जिले के 15 21 27 किसानों के खाते में जमा हुए किसान कल्याण योजना के तीस करोड़ 42 लाख हजार रु।

रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने रायसेन स्थिति वन परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों को दावा राशि वितरण किसानों को सम्मान निधि राशि अंतरण और मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार नगरीय भू अधिकार

व स्वामित्व योजना में हितग्राहियों को अधिकार पत्र वितरण कर कार्यक्रम का अन्यआपूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि कल आयोजित हुई मंत्री परिषद की की बैठक रायसेन जिले के लिए वरदान साबित हुई जिसमें मंत्री परिषद द्वारा रायसेन जिले में 100एमबीबीएस सीट प्रवेश क्षमता के नवीन मेडिकल कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति दी गई।

 

रायसेन मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि रायसेन में 750 करोड रु लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जिसके पहले चरण में 350 करोड़ रु लागत से मेडिकल कॉलेज व छात्रावास बनकर तैयार होगा और दूसरे चरणे में लगभग

में लगभग425 करोड़ रु लागत का अस्पताल बनाकर तैयार होगा इसी के साथ में प्रदेश का पहला उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण स्वास्थ्य भी स्वीकृत किया है इस परीक्षण संस्थान में प्रदेश भर से लोग परीक्षण लेने आएंगे और प्रशिक्षक बनने के उपरांत सीएम राईस स्कूलों में खेल प्रशिक्षण देंगे इसके लिए रायसेन जिले की जनता की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुॅ जिन्होंने रायसेन की तकदीर बदल दी और इससे रायसेन की तस्वीर भी बदलेगी स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि रायसेन किले के लिए रोप वे और गोपालपुर से खरगावली तक बायपास की सौगात भी मिली है।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा की सांची विधानसभा और रायसेन जिले को विकास के मामले में पहले पायदान पर लाना है पिछले तीन- वर्षो में रायसेन में तेजी से विकास के काम हुए हैं रायसेन चहुॅमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडी़ है और आगे भी नहीं छोड़ेंगे आज भी सांची विधानसभा क्षेत्र में लगभग 80 करोड रु राशि के अनेक विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकर्पण किया जा रहा हैं रायसेन में स्वास्थ्य शिक्षा सड़क पेयजल रोजगार हर क्षेत्र में लगातार काम हुए हैं स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा की बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1250 रु के मान से राशि जमा की है आगे चलकर हर महीने तीन हजार रु की राशि लाड़ली बहनों को मिलेंगी उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना तथा

स्वामित्व योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यहां

कार्यक्रम में इन योजना ओं के

अनेक हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसानों हितैषी सरकार है खेती को लाभ का वयवसाय बनाने और किसने की आमदानी में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा उनके योजनाएं चलाई जा रही हैं हमारा मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां किसानों को हर साल12 हजार रु की राशि प्रदान की जा रही है प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के 06 हजार रु तीन समान किश्तों में प्रदान किए जाते हैं और मुख्यमंत्री चौहान द्वारा भी किसान कल्याण योजना के तहत06 हजार रु की राशि तीन सम्मान किश्तों में प्रदान की जा रही है उसके इलावा प्रा कृतिक आपदा में फसलों को क्षति होने पर भी फसल बीमा की राशि भी प्रदान की जाती है उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

 

कलेक्टर अरविंद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तरह आज जिले के 152127 हितग्राही किसानों के बैंक खाते में दो दो हजार रु के मान से कुल तीस करोड़ 42 लाख 54 हजार रु की राशि जमा की गई है इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना तहत61680 हितग्राहियों को भू अधिकार पत्र का वितरण किया जा चुका है और मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के

तहत112 हितग्राहियों को भू अधिकार पत्रों का वितरण किया गया है इसके अतिरिक्त स्वामित्व योजना के तरह43 ग्रामों में3658 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पत्र वितरित किए जा रहे हैं कार्यक्रम में उनके हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किया गए इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे उप संचालक कृषि श्री एमपी सुमन जमुना सेन राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थिति रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!