लोकेशन नीमच
नीमच में BIS की बड़ी कार्रवाई: तीन ज्वेलर्स के यहां छापेमारी, 50 सोने के आभूषण जब्त
फर्जी हॉलमार्क और बिना हॉलमार्क के मिले 50 आभूषण, करीब 50 लाख रुपए कीमत का सोना जब्त
नीमच। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के भोपाल शाखा कार्यालय की टीम ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले में तीन आभूषण प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की। अनिवार्य हॉलमार्किंग नियमों के उल्लंघन की जांच के दौरान टीम को फर्जी BIS हॉलमार्क और बिना वैध हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण मिले। कार्रवाई में कुल 50 सोने के आभूषण जब्त किए गए, जिनका वजन लगभग 401.81 ग्राम और अनुमानित बाजार मूल्य करीब 50 लाख रुपए बताया गया है

जानकारी के अनुसार, BIS भोपाल शाखा कार्यालय द्वारा इस कार्रवाई के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के समन्वय में गठित इन टीमों ने नीमच के तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें राम बाबू शंकर लाल (राम ज्वेलर्स), तिलक मार्ग नया बाजार, जेम्स स्क्वायर, विकास नगर और सराफ राम गोपाल राम नारायण (RR ज्वेलर्स), तिलक मार्ग शामिल हैं।