Breaking News in Primes

सर्पदंश और बिच्छू के डंक से मौत के तीन मामलों में 12 लाख रुपये की राहत स्वीकृत

0 4

*सर्पदंश और बिच्छू के डंक से मौत के तीन मामलों में 12 लाख रुपये की राहत स्वीकृत*

 

*पटना तहसील में तीन परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता*

दैनिक प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

*कोरिया, 23 नवंबर 2026/* कलेक्टर कार्यालय, बैकुंठपुर ने पटना तहसील में सर्पदंश से हुई दो मौतों और बिच्छू के डंक से हुई एक मौत के मामले में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्राकृतिक आपदा राहत के तहत तीनों मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, ग्राम कसरा निवासी रामसुन्दर बरगाह की 15 मई 2026 को सर्पदंश से मृत्यु हुई थी। उनकी पत्नी उमा के लिए चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह 6 जून 2026 को सर्पदंश से शिवानी राजवाड़े की मृत्यु के मामले में ग्राम डुमरिया परसापारा निवासी देवनारायण राजवाड़े के लिए चार लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

ग्राम मुरमा (बेसरझरिया) के जयसिंह की 3 मई 2024 को बिच्छू के डंक से मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में आवेदिका फूलमत के लिए चार लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। तीनों प्रकरणों में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के प्रावधानों के तहत सहायता मंजूर की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!