Breaking News in Primes

एंबुलेंस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला घायल,पीएचसी में चल रहा उपचार

0 2

News By-नितिन केसरवानी

हादसे के बाद मौके से एंबुलेंस लेकर चला गया चालक

कौशाम्बी: मूरतगंज चौराहे के पास सोमवार शाम एंबुलेंस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला घायल हो गई। हादसे में महिला के पैर में चोट आई। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, मंझनपुर निवासी कैसर बानो उर्फ चांदनी (40) पत्नी सेबू सोमवार को अपने मायके संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ी धन्नी गई थीं। शाम करीब तीन बजे वह ई-रिक्शा से मूरतगंज की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान पीएचसी के समीप एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में कैसर बानो के पैर में चोट लग गई। घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को पीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!