Breaking News in Primes

संजय पाटीदार अध्यक्ष और विशाल मंडलोई सचिव बने.

0 6
  • लोकेशन धामनोद

 

संजय पाटीदार अध्यक्ष और विशाल मंडलोई सचिव बने.

 

रोटरी क्लब का पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह संपन्न

 

धामनोद।रोटरी क्लब धामनोद का पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह नगर के मिलन गार्डन परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें रोटरी क्लब के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ ही दीपावली पर्व की सभी सदस्यों को बधाई दी गई। साथ ही आगामी रोटरी वर्ष 2027- 28 के लिए आगामी अध्यक्ष और सचिव का गठन किया गया।इस हेतु वर्तमान रोटरी क्लब अध्यक्ष राधेश्याम धाडीया ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संस्कार कोठारी की सहमति से तीन निर्वाचन अधिकारी जिसमें मनीष छाबड़ा,विकास पटेल और शैलेंद्र

जायसवाल थे को बनाया गया। जिन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई।आपसी सहमति से वर्ष 2027 – 28 के लिए रोटरी साथी संजय पाटीदार को अध्यक्ष और विशाल मंडलोई को सचिव चुना गया।नए बने अध्यक्ष और सचिव को सभी रोटरी साथियों ने बधाई दी। वहीं दोनों पदाधिकारीयो ने विश्वास दिलाया कि भी रोटरी के कार्यों और मूल्यों का पालन करते हुए लगातार सेवा कार्य में लगे रहेंगे।बाकी के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।

इसके पूर्व दीपावली मिलन के उपलक्ष में पारिवारिक कार्यक्रम हुए।रोटरी क्लब की सभी महिलाओं ने आपस में परिचय किया वहीं गेम्स, मनोरंजन कार्यक्रम,संगीत के साथ ही सहभोज का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष धाडीया ने स्वागत उद्बोधन दिया वहीं सचिव विजय शर्मा ने आभार माना। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल मंडलोई और राजू केवट ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!