Breaking News in Primes

यातायात नियमों को ताक पर रखकर बाइक पर खतरनाक सफर, आगे बैठा लिया हमसफर

0 13

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

बिना सुरक्षा की परवाह किए सड़क पर फर्राटा भरते बाइक सवार, हादसे को दे रहे दावत

कौशांबी: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद कुछ बाइक सवार अपनी जान के साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा थाना संदीपनघाट क्षेत्र के बसेढ़ी-रामगमन मार्ग पर देखने को मिला, जहां अपाचे बाइक सवार यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करता नजर आया।
जानकारी के मुताबिक, बाइक संख्या UP 73 AL 8638 पर सवार युवक ने अपने हमसफर को सामान्य तरीके से पीछे बैठाने के बजाय आगे बैठा रखा था। इस तरह बाइक चलाना न केवल बेहद खतरनाक है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। जरा सी असावधानी या संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो सकता है।


हैरानी की बात यह है कि जहां यातायात पुलिस लोगों को हेलमेट पहनने, निर्धारित सवारी संख्या में चलने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं कुछ लोग इन नियमों को नजरअंदाज कर अपनी अलग ही धुन में नजर आ रहे हैं।
सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। ऐसे में जरूरी है कि बाइक चालक यातायात नियमों का पालन करें और खुद के साथ अपने परिवार तथा सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अनमोल जिंदगी बचाने के लिए बनाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!