भोपाल/नर्मदापुर । अखिल भारत हिंदू महासभा के मध्य प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल रायकवार का जन्मदिन आज भोपाल, तिगड्डा, नर्मदापुरम एवं रशुलिया में बड़े ही जोर-शोर से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में जिला प्रभारी हनी मेशकर, नितिन, प्रथम, निखिल, चीरू, मोहित, मंथन, मन्नू, अजय, विजय, बिट्टू, दिनेश, निखिल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर महामंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया ।
