Breaking News in Primes

हरियाणा रेवाड़ी और चरखी दादरी में आज हुई बारिश और ओलावृष्टि, हरियाणा में 25 अक्टूबर से होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

0 6

*हरियाणा रेवाड़ी और चरखी दादरी में आज हुई बारिश और ओलावृष्टि, हरियाणा में 25 अक्टूबर से होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव*

प्राइमस संदेश: हरियाणा प्रदेश में आज 2 जिलों रेवाड़ी और चरखी दादरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से पहले ही कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के सिरसा जिले में आज अलसुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के साथ घने बादल छाए रहे। वहीं रेवाड़ी और चरखी दादरी जिले में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसके अलावा पलवल जिले में भी बूंदाबांदी की खबर सामने आई है। प्रदेश में हो रही बै-मोसमी बारिश से किसने की फसलों को भी नुकसान हो रहा है। नूंह जिले में आज गाने बदल जाने से अंधेरा छा गया। इसके अलावा हिसार और फतेहाबाद जिले में भी आज दिन भर बादल छाए रहे।

**मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट किया **

*प्राइमस संदेश मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़/ राजस्थान/ उत्तरप्रदेश/ हरियाणा*

मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज प्रदेश के 6 जिलों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के रेवाड़ी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल और फरीदाबाद जिले में आज शाम 7:00 के बाद कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने के कारण यह बारिश हो रही है।

आईएमडी के अनुसार हरियाणा में चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी होने से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आंशिक प्रभाव के कारण कुछ जिलों में बारिश के आसार बने हैं।मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 25 अक्टूबर से हरियाणा प्रदेश में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। जिस वजह से प्रदेश के कई जिलों में कल की बूंदाबांदी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 26 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

*प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!