News By-नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के चमरूपुर स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को नगर अध्यक्ष कविता पासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के विकास, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विचारों को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराने के साथ ही सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को समाज में हो रहे अच्छे कार्यों और देश के विकास में आम नागरिकों की भूमिका को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनकल्याण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से ही विकसित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संकल्प पूरा किया जा सकता है।इस अवसर पर एडवोकेट आशीष पासी, लल्लू प्रसाद, सतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।