Breaking News in Primes

रतलाम जिले की आलोट नगर परिषद के अनोखे कारनामे

0 39

नगर परिषद के अनोखे कारनामे।
रतलाम जिले की आलोट नगर परिषद के अनोखे कारनामे।
जहां ना कोई बोलने वाला है ना सुनने वाला यहा के हालात ऐसे हैं की अंधेर नगरी और चोपट राजा आलोट का आमजन अपने को हमेशा ठगा महसूस करता है पूर्व की नगर परिषद ने पुरे शहर में माइक लगवाए ताकि हर आम नागरिक को सूचना समय पर मिलती रहे समय बदला सता बदली आमजन की गाड़ी कमाई से खरीदे गए माइक खाली शो पिस बनकर रह गए हैं वहीं दूसरी और शिप्रा का किमती जल बहकर जाने पर भी सत्तापक्ष को राजनीति सुझ रही है और व्यर्थ बहते जल पर विपक्ष के द्वारा ध्यानाकर्षीत करने पर ओछी राजनीति करते हैं की हमने टेंडर निकाले है जबकि क्षेत्र में कम वर्षा होना और क्षेत्रवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा पर सत्तापक्ष को आमजन की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है।

 


वहीं सता का नशा ऐसा की जो अपने आप को भगवान से ऊपर समझते हैं और भगवान की सम्पत्ति को भू-माफिया के नाम कर देते हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना में कई लोगों ने सरकारी पैसा ले लिया और भवन निर्माण के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई और तुष्टिकरण की ओछी राजनीति में लिप्त सत्ताधारी और प्रशासनिक अधिकारी केवल नोटिस देकर खाना पूर्ति करके इतिश्री कर ली और कई सम्पत्ति ऐसी है जहां प्रधान मंत्री आवास योजना वाले भवनो को विक्रय किया जा रहा है या विक्रय कर चुके हैं और कही तो किराएदार रह रहे हैं और नगर परिषद ने जहां आवासीय पट्टे बांटे हैं वहां नियम और पट्टे से ज्यादा पर अवेध कब्जे है।
आलोट नगर परिषद में कई अधिकारी आए पर किसी भी अधिकारी ने इन परेशानीयो पर कार्रवाई आज तक नहीं की।
रतलाम से प्राइमस संदेश जिला न्यूज ब्यूरो प्रमुख शेरिल रश्मि साल्वी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!