Breaking News in Primes

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

0 4

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

===गणेश केवट

शहडोल 23 सितम्बर 2026- आयुक्त एवं नियंत्रक खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर शहडोल श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी शहडोल डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन शहडोल द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा बुढ़ार, धनपुरी, जैतपुर, ब्यौहारी एवं शहडोल के 10 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के 10 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। इसके साथ ही डेयरी प्रतिष्ठानों में दूध की स्पॉट टेस्टिंग की गई, जिसमें शुगर, यूरिया, सोप एवं स्टार्च की मौके पर जांच की गई।

 

जांच एवं निरीक्षण के दौरान मिडवे ट्रीट, अजय रेस्टोरेंट व स्वीट्स एवं पंगत रेस्टोरेंट ब्यौहारी, विलासा इंटरनेशनल, जलसा फास्ट फूड बुढ़ार, डोमिनोज पिज्जा, इंडियन कॉफी हाउस शहडोल, केशवाही स्थित शांति रेस्टोरेंट सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान किचन, स्टोर एवं वाशिंग एरिया के रख-रखाव में कमी पाए जाने पर 5 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस की कार्रवाई एवं खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!