Breaking News in Primes

वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने चंद्रभागा नदी घाट का किया निरीक्षण

0 4

सुरक्षा व्यवस्था की मांग

वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने चंद्रभागा नदी घाट का किया निरीक्षण

आमला। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने आज रतेड़ा रोड स्थित मां चंद्रभागा नदी के घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर फैली गंदगी को देखकर पार्षद ने नाराजगी जताई और तत्काल साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

पार्षद ने अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं थाना प्रभारी आमला के नाम पत्र सौंपकर आगामी हरितालिका तीज पर्व को देखते हुए नगर के सभी नदी घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं करने की मांग की।

पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी घाटों पर प्रशिक्षित तैराकों की व्यवस्था करने की भी मांग की, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके।

इसके साथ ही पार्षद ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल की तैनाती किए जाने की मांग की। उन्होंने स्वच्छता प्रभारी को भी नगर के सभी घाटों की तत्काल साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए।

पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी लोग सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में पर्व मना सकें, इसके लिए प्रशासन एवं नगर पालिका को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!