बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न
मारुति विहार वासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल
दैनिक प्राईम संदेश न्यूज़/जांजगीर-चांपा
मारुति विहार क्षेत्र के वार्ड वासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं उपस्थित पार्षदों सहित वार्ड वासियों ने नारियल तोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया, इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
लोक निर्माण विभाग के सभापति संजय सोनी ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण की राशि नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की घोषणा अनुसार 10.37 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने बताया कि कार्य शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी,लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय वार्ड वासियों को विशेषकर बारिश के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड वासियों द्वारा लगातार सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही थी इसे ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन से स्वीकृति मिलने पर कार्य प्रारंभ किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पालिका उपाध्यक्ष अमरजीत खटकर,पार्षद महेंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, भगवंतिन साहू, रामरतन साहू, संत सोन्त,पवन पाठक, महाराजा सीताराम गुहा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, ग्यारसी मोदी, संतोष सोनी, लक्ष्मी चंद देवांगन, मंगलचंद देवांगन,सलीम मेमन, रामवल्लभ सोनी, गोपी बरेठ, राजन गुप्ता, संतोष जब्बल, मोनी मिश्रा, संतोष देवांगन,नरेंद्र ताम्रकार, जस्तेज सिंह खटकर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित मारुति विहार कालोनी के राजेश अहीर, अजय सराफ,के के देवांगन तिवारी महराज, सुदेश अहीर, रामविलास देवांगन, सुमित भावनानी, सुमित केशरवानी, मुकेश देवांगन, धीरज देवांगन, सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
मारुति विहार कालोनी के निवासी राजेश अहीर ने बताया कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा आसपास के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर मारुति विहार के नागरिकों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके साथ ही वार्ड वासियों ने पालिका के समस्त पार्षद गण, अधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
