सम्मान केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी
गणेश केवट की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश की चंबल धरा, श्योपुर में आयोजित भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की प्रांतीय बैठक के दौरान मुझे जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए बेहद गौरव और खुशी का विषय है।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश भार्गव जी, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेंद्र गौतम जी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री सत्यनारायण वैष्णव जी,कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री अरविंद कुमार द्विवेदी जी,प्रदेश संगठन प्रभारी आदरणीय श्री राहुल सिंह राणा जी एवं प्रदेश महासचिव आदरणीय श्री राम गोपाल बंसल जी द्वारा शहडोल जिले के प्रदेश सचिव के रूप में मुझे सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मेरे लिए सिर्फ व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि शहडोल जिले और पूरे पत्रकार समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का सदैव प्रयास करूंगा।

मैं अपने सभी बड़े भाइयों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संगठन के समस्त साथियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा छोटे भाई जुनैद खान पर इसी तरह बना रहे, यही मेरी दिल से इच्छा है।
संगठन तभी मजबूत होता है, जब हम सभी एकजुट होकर, एक-दूसरे का सम्मान करते हुए और पत्रकार हितों के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़े होकर काम करते हैं। मेरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ को और मजबूत करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
श्योपुर की इस प्रांतीय बैठक को इतना शानदार, सफल और यादगार बनाने के लिए आयोजन से जुड़े सभी सम्मानित साथियों का दिल से धन्यवाद एवं आभार। आपका अपनापन और आत्मीयता हमेशा याद रहेगी।

आप सभी बड़े भाइयों और साथियों से बस यही अपेक्षा है कि छोटे भाई पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें।
आप सभी स्वस्थ रहें, खुश रहें, मस्त रहें और यूं ही संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करते रहें—इसी दुआ के साथ।