Breaking News in Primes

मनौरी विस्फोट के बाद पुलिस ने जहां भी डाला छापा मिला अवैध बारूद पटाखों का जखीरा

0 4

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

फकीराबाद के ट्यूबवेल में 53 बोरियों में रखा था पटाखा पांच कुंतल अवैध पटाखों बरामद कर पुलिस ने कैसर अली को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी: अवैध बारूद पटाखा कारखाने का संचालन यदि थाना और चौकी पुलिस के संरक्षण में नहीं हो रहा था तो मनौरी विस्फोट के बाद जहां भी पुलिस टीम ने छापा डाला वहां अवैध बारूद पटाखा का बड़ा भंडारण मिल रहा है सवाल उठता है कि जिले में अवैध बारूद पटाखा का बड़ा कारोबार संचालित नहीं हो रहा था तो मनौरी में बारूद पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 14 लोगों की मौत के बाद अन्य बाजार में भी बारूद पटाखा का भंडारण कैसे मिल रहा है जिले के तमाम बाजार में बारूद पटाखा का बड़ा भंडारण मिलने के बाद सम्बंधित थाना और चौकी पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या थाना चौकी पुलिस के संरक्षण में अवैध बारूद पटाखा कारखाने के संचालक संरक्षण पा रहे थे जो बड़ी जांच का विषय बन गया है अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सराय अकिल पुलिस ने फकीराबाद गांव में छापेमारी कर करीब पांच कुंतल अवैध पटाखे बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस ने मो.कैसर अली पुत्र स्वर्गीय असगर अली,निवासी बुद्धपुरी,थाना सराय अकिल को गिरफ्तार करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार छह सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फकीराबाद गांव में एक व्यक्ति ट्यूबवेल के कमरे में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बिक्री के लिए भंडारित किए हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। पुलिस के मुताबिक मौके से कैसर अली को गिरफ्तार किया गया तथा तलाशी के दौरान 53 प्लास्टिक की बोरियों में करीब पांच कुंतल पटाखे बरामद हुए।पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है। मामले में थाना सराय अकिल में मुकदमा अपराध संख्या 286/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 288 बीएनएस तथा धारा 5/9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण,भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कस्बों,बाजारों और अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच और निगरानी की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!