जनपद पंचायत धरमपुरी के द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के बारें में जनपद सभा कक्ष में “सबकी योजना सबका विकास
जनपद पंचायत धरमपुरी के द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के बारें में जनपद सभा कक्ष में “सबकी योजना सबका विकास” अंतर्गत ग्राम सभा और कार्यशालाओं के माध्यम से योजनाओं का ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होना अनिवार्य के साथ
प्रशिक्षण दो दिवस का दिया जा रहा है इस प्रशिक्षण में शासन की मंशानुनसार टाईड ग्रांट के अन्तर्गत यह राशि केवल चयनित एवं अत्यधिक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर खर्च की जा सकती है। इसके अंतर्गत प्रमुखतः स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, और जल प्रबंधन संबंधी कार्य आते हैं। आवश्यकतानुसार तकनीकी एवं प्रशासकीय व्यय भी इसमें शामिल है एवं अनटाईड ग्रांट के अन्तर्गत इस राशि का उपयोग पंचायत अपनी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार कर सकती है। इसे संविधान की 11वीं अनुसूची के 29 विषयों पर खर्च किया जा सकता है। इसमें मूलभूत अधोसंरचना जैसे पुलिया, बाउंड्रीवॉल, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य/शिक्षा केंद्र निर्माण शामिल हैं के बारे में बताया इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित पचौरी, खण्ड पंचायत अधिकारी श्री आत्माराम शिन्दे और खण्ड समन्वयक विरेन्द्र जमरा उपस्थित होकर सचिव/सहायक सचिव और फेसिलेटर को प्रशिक्षण दिया गया ।