Breaking News in Primes

संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश देता है: कविता पासी

0 1

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन यात्रा के क्रम में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के काशिया मंडल के वार्ड एक बिसारा व वार्ड तीन बालकमऊ में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर संबोधित किया।

यात्रा का नेतृत्व सिराथू के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल व नगर अध्यक्ष कविता पासी ने किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी का जयकारा लगाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, नगर अध्यक्ष कविता पासी समेत मौजूद लोगों ने एक-एक कर कलश को अपने सिर पर रखकर संत शिरोमणि को नमन किया। इसके बाद सभी लोग संत वहां संत रविदास के चित्र एवं चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत किया जा सकता है।

अपने संबोधन में कविता पासी ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के विचारों को साझा किया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिय।सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र माटी कलश एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा की उपस्थिति में गुरुदेव के समरसता, बंधुत्व और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नितिन पासी, सभासद सुषमा देवी,मंडल अध्यक्ष कसिया जितेंद्र मौर्य, कशिया मंडल महामंत्री राकेश पाल, सभासद विजय पाल आदि लोग मौजूद रहे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!