Breaking News in Primes

खंडवा ग्रामीण अंचल पत्रकार संगठन की वृहद बैठक संपन्न, जल्द घोषित होगी जिला कार्यकारिणी

0 0

खंडवा ग्रामीण अंचल पत्रकार संगठन की वृहद बैठक संपन्न, जल्द घोषित होगी जिला कार्यकारिणी

 

खंडवा। खंडवा ग्रामीण अंचल पत्रकार संगठन के बैनर तले रविवार को ग्रामीण पत्रकारों की वृहद बैठक पंधाना स्थित एंजेल प्लेनेट स्कूल में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात संगठन की ओर से उपस्थित पत्रकार साथियों का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

 

बैठक में पत्रकारों ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया तथा फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों, समस्याओं एवं प्रशासनिक कठिनाइयों पर खुलकर अपने विचार रखे। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीण पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने पर सभी ने सहमति जताई।

 

आयोजकों ने बताया कि जल्द ही खंडवा जिला टोली की घोषणा की जाएगी। इसके बाद संगठन का विस्तार ब्लॉक स्तर तक करते हुए ग्रामीण पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन राजेश तेजी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश मिश्रा एवं सुजान सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने संगठन की एकता, पत्रकारों के सम्मान तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

जिला रिपोर्टर — राहुल नायक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!