Breaking News in Primes

स्वरोजगार व नारी सशक्तिकरण पर आजीविका मिशन की सार्थक पहल

0 2

स्वरोजगार व नारी सशक्तिकरण पर आजीविका मिशन की सार्थक पहल

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समूह दीदियां सजाएगी स्थानीय समूह उत्पादों से राखी मेंला।

आज 23 से 25 अगस्त तक मानस भवन सीधी में सजी रहेगी स्थानीय उत्पादों की बाजार।

अरविंद सिंह परिहार सीधी

मध्य प्रदेश डे आजीविका मिशन के तात्वाधान में आज 23 अगस्त से 25 अगस्त तक
राखी मेला का आयोजन जिले के मानस भवन में किया जा रहा है जहां महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित एवं स्थानीय उत्पादों की बाजार सजाई जाएगी।

इस मेले का आयोजन महिलाओं के हुनर, स्थानीय उत्पादों व स्व-सहायता समूहों की मेहनत को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। तीन दिवसीय मेला 23 से 25 अगस्त 2026 तक मानस भवन, सीधी में आयोजित होगा। मेले की थीम “स्थानीय उत्पाद, स्थानीय पहचान, आत्मनिर्भर सीधी की शान” रखा गया है।
राखी मेले में जिले के महिला स्व-सहायता समूहों एवं
स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।

इन उत्पादों से सजेगी बाजार

इस राखी मेले में मिलेट्स उत्पाद, जूट उत्पाद, एलईडी बल्ब, महुआ से तैयार उत्पाद, देशी अरहर दाल, बांस के उत्पाद, हैंडलूम, अचार, मूर्तियां, पंजा दरी, दोना-पत्तल सहित अन्य स्थानीय उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेगा।मेले में स्थानीय स्तर पर तैयार महुआ लड्डू एवं महुआ कुकीज जैसे उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इन उत्पादों के माध्यम से जिले की स्थानीय उपज, पारंपरिक कौशल और महिला समूहों की उद्यमशीलता को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं के हुनर को मिलेगा बाजार

राखी मेले का उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों के हुनर को बाजार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय और आत्मविश्वास दोनों को नई दिशा मिलेगी।

आजीविका मिशन की अपील

आजीविका मिशन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और महिला स्व-सहायता समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें। इस स्थानीय उत्पादों की खरीदारी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को सम्मान देने के ही नहीं बल्कि
आत्मनिर्भर सीधी के निर्माण में सहभागिता का अवसर भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!