चैनपुर थाना को मिली कामयाबी,,खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 लाख की 17 बाइक बरामद
झिरन्या। खरगोन
संवाददाता दिलीप बामनिया
,चैनपुर थाना को मिली कामयाबी,,खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 लाख की 17 बाइक बरामद
झिरन्या। जिले की पुलिस को वाहन चोरी के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में थाना चेनपुर की चौकी हेलापड़ाव पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह के 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त बाइकों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद, के,द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक वर्मा ने जिले में हो रही चोरी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिट्टू सहगल,के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।


ऐसे खुला मामला –
दिनांक 07 अगस्त 2026 को चौकी हेलापड़ाव पर एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने खड़ी HF Deluxe बाइक कीमत करीब 50 हजार रुपये कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। इस पर थाना चेनपुर चोकी,हेलापडावा में अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर से सूचना मिली कि इस चोरी में अनस और इकरार नाम के बदमाशों का हाथ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अनस को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दो बाइक चोरी करना कबूल किया, जो बरामद भी हुईं। इस दौरान उसका साथी इकरार फरार हो गया।
पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सूचना मिली कि इकरार भागने की फिराक में है। चौकी प्रभारी हेलापड़ावा सउनि नंदकिशोर राय के नेतृत्व में टीम ने उसे भी घेराबंदी कर पकड़ लिया।


पूछताछ में खुला बड़ा राज –
आरोपियों को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक महाराष्ट्र के रावेर जिला जलगांव निवासी समीर को बेचते थे। समीर को भी पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों की निशानदेही पर कुल 15 और बाइकें बरामद की गईं। इस तरह कुल 17 बाइकों में खरगोन जिले की 10, इंदौर की 2 और महाराष्ट्र की 5 बाइकें शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी –
1. इकरार उर्फ जिकार उर्फ बेरी पिता हयात खान, उम्र 23 साल, निवासी गोपालपुरा खरगोन
2. अजहरू उर्फ अजहर पिता मुबारक शेख, उम्र 22 साल, निवासी जिजावती नगर खरगोन
3. समीर पिता मोहम्मद शेख, उम्र 23 साल, निवासी रावेर जिला जलगांव
चोरी का तरीका –
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऐसी बाइक तलाशते थे जिनके लॉक पुराने हों या जिनमें चाबी लगी रह गई हो। मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद कुछ बाइक वे रावेर में बेच देते थे और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूरी का बहाना बनाकर लोगों के पास गिरवी रखकर रुपये ले लेते थे।
पुलिस टीम की सराहना –
इस पूरी कार्यवाही में एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी गणपत कनेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सउनि नंदकिशोर राय, प्रआर लोहंसिंह वास्कले, आर धर्मेन्द्र यादव, आर राहुल कोगटकर, आर जितेंद्र और साइबर सेल के आर 275 अभिलाष डोंगरे व सोनू वर्मा का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन के लॉक को हमेशा सुरक्षित रखें और बिना वैध कागजात के किसी भी वाहन की खरीद-फरोख्त न करें।
झिरन्या। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट