Breaking News in Primes

गुरुकुल स्कूल धामनोद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

0 48

लोकेशन धामनोद

 

गुरुकुल स्कूल धामनोद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

 

धामनोद। गुरुकुल स्कूल धामनोद में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन श्री नरसिंह भंडारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय की छात्र परिषद और चारों हाउस के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। स्पोर्ट्स शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय बैंड ने अनुशासन और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के बस चालकों और सहायकों ने भी मार्च-पास्ट में भाग लेकर समारोह की गरिमा बढ़ाई।

आर.के. गैलेक्सी ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, नृत्य और नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्राचार्या डॉ. शिल्पा शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसने सभी को भावुक कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन किया गया तथा सभी विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को पोहा वितरित किया गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम का उत्कृष्ट परिचय दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!