स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम में ध्वजारोहण, पार्षद डिंपल चौरसिया ने दी शुभकामनाएं
खंडवा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामनगर की पार्षद डिंपल चौरसिया ने वृद्धाश्रम पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पार्षद डिंपल चौरसिया ने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पार्षद डिंपल चौरसिया ने समस्त क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।