Breaking News in Primes

मझौली में निकली हर घर तिरंगा यात्रा बनी चर्चा का विषय। कचरे -कीचड से शनी सडक से अव्यवस्थित ढंग से निकाली गई तिरंगा यात्रा स्कूली बच्चो की हुई फजीहत।

0 0

मझौली में निकली हर घर तिरंगा यात्रा बनी चर्चा का विषय।

कचरे -कीचड से शनी सडक से अव्यवस्थित ढंग से निकाली गई तिरंगा यात्रा स्कूली बच्चो की हुई फजीहत।

सीधी/मझौली

सेवा निवृत्त शिक्षक जिनका क्षेत्र में गुरु शिष्य प्रभाव विशेष रूप से छाया है उनकी मृत्यु आज 13 अगस्त को अचानक हो जाने व कुछ दिन पूर्व हुई मृत्यु अभयराज सिंह भइया के कारण क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।फिर भी पूर्व नियोजित समय अनुरासार आज 13 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के अगुआई में मझौली उपखण्ड के मडवास एवं मझौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मडवास की यात्रा में विशाल चुनरी के साथ हर व्यक्ति व बच्चों के हाथ में तिरंगा झंडा रहा वही मझौली में अव्यवस्थित रूप से मार्केट की कचरा-एवं कीचड़ से शनी सड़क से नाम मात्र के लोगो के लोगो के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे समूह दीदियों के साथ कई शासकीय एव अशासकीय विद्यालयों के बच्चे हजारो की संख्या मे सांमिल रहे। इस दौरान अधिकांश लोगों एवं बच्चों के हाथ झंडे तिरंगे से खाली रहे। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों की माने तो उनका कहना था कि हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ 9 अगस्त से ही किया गया है जिसकी सुनामी आज पांचवें दिन भी क्षेत्र में देखी गई। लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के निजी घरों को तो छोड़िए कार्यालयों, महाविद्यालय एवं विद्यालयों में भी झंडा तिरंगा लग नहीं देखा गया। लेकिन क्षेत्र में मातम छाए होने के कारण लोगों की उपस्थिति के वजूद भी स्कूली बच्चों के साथ बिना तैयारी यहां तक की लगभग 2000 बच्चे शामिल रहे जिनमें से अधिकतम 50 बच्चों के हाथ में झंडा रहा होगा अव्यवस्थित रूप से तिरंगा यात्रा निकल गई। यह कैसा देशभक्ति एवं देश प्रेम है?
बताते चलें कि भले ही पुलिस प्रशासन की सक्रियता से कोई अप्रिय घटना घटित होने से निजात पाया गया हो पर यात्रा में अव्यवस्था का साया रहा जहां स्कूली छात्र -छात्राओ की जमकर फजीहत हुई।

*संबोधन के दौरान विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना*

मझौली की यह तिरंगा यात्रा विधायक कुंवर सिंह के अगुवाई एवं मंडल अध्यक्ष मझौली के नेतृत्व में न्यू बस स्टैंड पुरैनिहा तालाब से प्रारंभ की गई जिसका समापन पुलिश थाना मझौली प्रांगण में किया गया जहां यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम द्वारा मृतक रामकुमार सिंह व अभय राज सिंह भइया के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि उन दो महानुभावों की मृत्यु अचानक हो जाने से क्षेत्र में मातम है। समय पूर्व से नियोजित था इसलिए समान रूप से यह यात्रा निकल गई है। यह झंडा तिरंगा न केवल एक राष्ट्रीय ध्वज है बल्कि यह हमारे देश के शहीदों की शहादत, राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति के प्रति भक्ति भावना का पहचान है हम क्षेत्र वासियों से आग्रह करते हैं कि अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाए एवं
हर घर झंडा- तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।
इस यात्रा में विधायक के साथ भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता खंड प्रशासन के नाम मात्र के अधिकारी कर्मचारी, आजीविका मिशन समूह की दीदियां मझौली नगर क्षेत्र के शासकीय माडल, बीएम राइज, कन्या अशासकीय विद्यालय के सरस्वती ज्ञान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, ओमकारम, विंध्याचल, बालाजी आदि विद्यालय के छात्र-छात्राएं- शिक्षक शिक्षिकाए सम‌लित रहे जिसमें अधिकांश बच्चे भेड़-बकरियों की तरह बगैर झंडे तिरंगे के अव्यवस्थित चलते देखे गए। वही वापसी के समय विना किसी सुरक्षा व्यवस्था से खासकर कन्या विद्यालय की छात्राएं सडक पर अनुरक्षित चलती नजर आई। यात्रा में शामिल लोगों एवं बच्चों के कपड़े भी कीचड़ से शने देखे गए।

*दर्शन भर बच्चों के साथ समापन बाद पहुंची प्राचार्य*
आयोजित इस तिरंगा यात्रा में शासन प्रशासन कितना सक्रिय रहा इसका अनुमान मझौली कॉलेज प्रशासन के कार्य प्रणाली से लगाया जा सकता है। दर्जन पर छात्र-छात्राओं 4-5 झंडा तिरंगा, तीन चार स्टाफ के साथ समापन थाना प्रांगण पहुंची उच्च शिक्षा मंदिर मझौली कालेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ गीता भारती जो कई वर्षों से अंगद की तरह पांव जमाए हुए पढ़ने वाले एयर छात्र-छात्राओं के भविष्य के खिलवाड़ के साथ कॉलेज का भी स्वरूप बिगड़ने में कोई कोर कसर शायद नहीं छोड़ रही हैं अब तो इस शिक्षा मंदिर से भ्रष्टाचार की बू भी आने लगी है।बता सेवा निवृत्त ग्रंथपाल पति व इनके स्वयं के षड्यंत्रकारी नीति से आने वाले प्राचार्य ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पा रहे हैं।अब देखना होगा कि क्या इसी तरह से सीधे-साधे विधायक का फायदा प्रशासन उठाता रहेगा या की अपने कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!