Breaking News in Primes

मझौली उपखंड में विधायक कुंवर सिंह की अगुवाई में कल 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा।

0 0

मझौली उपखंड में विधायक कुंवर सिंह की अगुवाई में कल 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा।

 

सीधी/मझौली

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि आज 13 अगस्त को मझौली उपखंड में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम व भाजपा यशस्वी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। इसी कड़ी में मझौली मंण्डल में नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि में जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह के नेतृत्व में दोपहर 11बजे न्यू बस स्टैंड मझौली पुरैनिहा तालाब से पैदल तिरंगा यात्रा निकल जाएगी जिसका समापन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पुलिस थाना मझौली प्रांगण में किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ क्षेत्र वासियों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम का संदेश देने तिरंगा यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं। तथा अपने-अपने घरों में झंडा तिरंगा लगाए।

 

*नहीं लगाए गए हैं खंड के प्रमुख कार्यालयों तक में झंडे*

 

खबर प्रकाशन के उपरांत भले ही उपखंड के दूर दराज के निजी व शासकीय विद्यालयों तथा पंचायतो में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह पूर्वक छात्र-छात्राओं , शिक्षकों अभिभावकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल लोगों में देशभक्ति तथा राष्ट्रप्रेम जागृत करने का प्रयास किया गया हो लेकिन अभी आज चौथे दिन तक मझौली उपखंड के मुख्य कार्यालयो, तथा नगर परिषद कार्यालय,महाविद्यालय व स्कूलों में एक भी झंडा तिरंगा नहीं लगाया गया है ऐसा आभास हो रहा है जैसे सामूहिक रूप से बहिष्कार किया गया हो। लगातार खबर प्रशासन के बाद भी

अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों के जू तक नहीं हीठा है। कुछ विभागों के प्रमुखों कहना था कि तिरंगा लगाना कोई कठिन काम नहीं है तिरंगे के सम्मान को बचाए रखना महत्वपूर्ण है विद्यालयों एवं कार्यालय में चौकीदारों की व्यवस्था नहीं है यहां यदि झंडा लगा दिया जाता है तो अराजक तत्वों द्वारा उसे निकाल फाड़ फेंक दिया जाता है जो इधर-उधर पड़े रहते हैं जिससे हमारे झंडे तिरंगे का अपमान होता है। खंड प्रभारी शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि विद्यालयों में तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान को गत दिया गया है कल 13 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में उपखंड क्षेत्र अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकल जाएगी सभी क्षेत्रीय जनों से मेरी अपील है कि उक्त तिरंगा यात्रा में शामिल हो कार्यक्रम को सफल बनाएं। अब देखना होगा जबकि विधायक की अगुवाई में आज 13 अगस्त को क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकल रही है। जिम्मेदार एवं लोग इस अभियान में कितनी जिम्मेदारी निभाते।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!