Breaking News in Primes

रोहित कंपनी के सोयाबीन बीज खराब होने की शिकायत, किसानों ने धामनोद थाने में दिया आवेदन

0 0

लोकेशन धामनोद

 

 

रोहित कंपनी के सोयाबीन बीज खराब होने की शिकायत, किसानों ने धामनोद थाने में दिया आवेदन

 

धामनोद। क्षेत्र के कई किसानों ने राम ट्रेडर्स, धामनोद से खरीदे गए रोहित कंपनी के 9560 सोयाबीन बीज के खराब होने की शिकायत पुलिस थाना धामनोद में दर्ज कराते हुए मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

प्रार्थी प्रताप पिता गुलाब वास्केल (40 वर्ष), निवासी रामाधामा वासलीपुरा ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने 17 जून 2026 को राम ट्रेडर्स, धामनोद से रोहित कंपनी के 9560 सोयाबीन बीज ₹6,300 में खरीदे थे (बिल क्रमांक 3733)। किसानों का आरोप है कि खेत में बुवाई के बाद केवल करीब 30 प्रतिशत बीज ही अंकुरित हुए, जबकि लगभग 70 प्रतिशत बीज खराब निकलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

 

प्रताप वास्केल ने बताया कि गांव के अन्य किसानों से जानकारी लेने पर पता चला कि जिन्होंने भी इसी दुकान से यही बीज खरीदे थे, उनके खेतों में भी अंकुरण की समस्या सामने आई। आवेदन में अन्य किसानों के नाम और खरीद का विवरण भी संलग्न किया गया है। इनमें कन्हैयालाल (बिल क्रमांक 1940), सीताराम निवासी वासलीपुरा (बिल क्रमांक 2845), रणछोड़जी निवासी वासलीपुरा (बिल क्रमांक 3086), छोटू निवासी वासलीपुरा (बिल क्रमांक 4860), कन्हैया निवासी अहिरवास (बिल क्रमांक 0994) तथा निलेश सिसोदिया निवासी अहिरवास (बिल क्रमांक 3395) शामिल हैं।

 

किसानों का कहना है कि खराब गुणवत्ता के बीज के कारण उनकी फसल प्रभावित हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!