Breaking News in Primes

7 वर्षों से फरार आबकारी एक्ट का स्थाई वारंटी धामनोद पुलिस के हत्थे चढ़ा

0 0

लोकेशन धामनोद

 

 

7 वर्षों से फरार आबकारी एक्ट का स्थाई वारंटी धामनोद पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

धामनोद, 28 जुलाई 2026। “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत धामनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के एक मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर तथा एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराने प्रकरण का फरार स्थाई वारंटी रवि पिता विक्रम मकवाना, निवासी संजय नगर, धामनोद, महेश्वर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आरसीटी क्रमांक 470/2019 तथा धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी की पहचान रवि पिता विक्रम मकवाना (उम्र 27 वर्ष), निवासी संजय नगर, धामनोद, जिला धार के रूप में हुई है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव के साथ प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक रविन्द्र जमरे, आरक्षक अरविंद पंवार एवं आरक्षक वकील चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!