Breaking News in Primes

नागझीरी संस्थान में होगा दादा नाम स्मरण महाप्रसाद

0 1

नागझीरी संस्थान में होगा दादा नाम स्मरण महाप्रसाद
भैंसदेही -आगामी गरूपुर्णिमा महोत्सव पर नगर के चमत्कारिक संत श्री श्री 1008 त्रिवेणी भारती नागा दादा समाधी स्थल नागझीरी संस्थान पर धार्मिक आयोजन किये जायेगे, जिसे लेकर संस्थान के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े एवं उपाध्यक्ष राजु जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतिवर्ष गुरू पूर्णिमा को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दादा दर्शन को पहुंचते हैं ,वही संस्थान द्वारा यहां दादा नाम स्मरण (इक्का), महाआरती,भजन संध्या,एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष भी इस आयोजन को लेकर संस्थान के द्वारा तैयारीयां पूर्ण हो चुकी है, संस्थान के सभी सदस्यों ने श्रद्धालुओं से इस आयोजन में गुरु पूर्णिमा को दोपहर 3बजे दिन गुरुवार को हो महाप्रसाद प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!