Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष पुनः पंकजसिंह बने वरिष्ठ नेतृत्व ने लगातार दूसरी बार जताया पंकजसिंह पर भरोसा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई बैतूल ने जिले में दस ब्लॉक अध्यक्षों एवं एक जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति की

0 0

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष पुनः पंकजसिंह बने

 

वरिष्ठ नेतृत्व ने लगातार दूसरी बार जताया पंकजसिंह पर भरोसा

 

 

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई बैतूल ने जिले में दस ब्लॉक अध्यक्षों एवं एक जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति की

 

भीमपुर:- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार बैतूल जिला अध्यक्ष रंजीतसिंह,जिला महासचिव गुणवंत बबलू चड्डा ने जिले के दसो ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों एवं एक जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है।

जिसमें ब्लॉक आमला, सारनी,भीमपुर,बैतूल, घोड़ाड़ोगरी,आठनेर, शाहपुर,चिचोली,भैसदेही एवं मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष इकाई का विधिवत घोषणा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतू की गयी।वहीं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि आमला ब्लॉक अध्यक्ष नितिन देशमुख,सारनी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बारंगे,भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष पंकजसिंह बैंस,बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष रवि सिगांरे,घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष विकास बतरा,आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष विजय गायकवाड़,शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशिष राठौर,चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे, भैसदेही ब्लॉक अध्यक्ष शंकर राय,मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मालवीय,एवं अमनसिह कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई एवं ईष्ट मित्रों द्वारा सभी को ब्लॉक अध्यक्ष बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!