निर्माणाधीन भवन में लगा कॉलेज संचालन का बोर्ड। लोगों में फैला भ्रम जांच कार्यवाही की उठी मांग।
दैनिक प्राइम सन्देश सीधी
इन दिनों शिक्षा का जमकर व्यवसाई करण किया जा रहा है एक ओर जहां क्षेत्र में जीरा -धनिया बेचने वाली की गोमती की तरह प्राइवेट विद्यालय खोले शिक्षा के व्यवसाई शिक्षा के नाम पर लूट मचा रखे है वहीं अब फर्जी तरीके से तरह-तरह की कॉलेज का संचालन कर फर्जी डिग्री बाट लोगों को लूटा जा रहा है। इसके जिम्मेदारों की नजर आखिर ऐसे संस्थानों पर क्यों नहीं जा रही है। जबकि जिले में फर्जी कॉलेज एवं विद्यालय संचालन के मामले भी आते रहते हैं। ऐसा ही ताजा मामला जिले के आदिवासी बहुमूल क्षेत्र ट्राइबल एरिया कुशमी के भदौरा से आया है जहां निर्माणाधीन आधे अधूरे भवन में आयुष्मान कॉलेज आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल भदौरा का बोर्ड लगाकर फोटोग्राफी करना चर्चा का विषय बना हुआ है ।जानकार एवं प्रबुद्ध लोग जांच कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अभी कुछ ही दिन बाद विकासखंड कुसमी जो ट्राइबल एरिया में आता है वहां 4–6 कमरे के निर्माणाधीन भवन में आयुष्मान कालेज आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल भदौरा का बोर्ड लगाया गया है।जो लोगों में भ्रम पैदा कर रखा है कि क्या यह कॉलेज पूर्व से कागजों में संचालित थी और फर्जी तरीके से लोगों को डिग्री बाटी जा रही थी? जो अब नए कलेक्टर के आने के बाद संचालित करने के लिए मजबूर हो गए हैं? और यदि ऐसा नहीं तो क्या निर्माणाधीन आधे अधूरे भवन के फोटो में नए पंजीयन से यह कॉलेज खोली जा रही है। लोगों द्वारा बताया गया कि यहां निरीक्षण टीम भी आई थी तो क्या इसी भवन की फोटो तस्दीक की गई हैं। कि नए संस्थान खोलने के लिए निरीक्षण टीम द्वारा तस्दीक की गई है तो क्या निरीक्षण तीन इसी भवन की फोटो तस्दीक कर मान्यता प्रदान करवाएगी या पैसा व प्रभाव के बल पर फर्जी तरीके से किसी अन्य भवन की फोटो तस्दीक की जाएगी? मामला चाहे जो भी हो पर निर्माणाधीन भवन में बोर्ड लगा फोटोग्राफी करना लोगों के बीच भ्रम पैदा कर दी है जिसकी जांच कार्यवाही की मांग की जा रही है।