*‘मन की बात’ में सीधी का उल्लेख, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जताया गौरव*
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे ‘कैच द रेन’ अभियान का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश के सीधी जिले की विशेष सराहना की।प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में करीब डेढ़ हजार तालाब बनाए गए हैं, जो जल संरक्षण और जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है।
जिस पर सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री द्वारा अपने लोकसभा क्षेत्र सीधी का उल्लेख किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे सीधी जिले और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने जल संरक्षण के इस अभियान को जनभागीदारी से और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।सीधी की जल संरक्षण की पहल को देश के प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में स्थान मिलना पूरे संसदीय क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।