सीमांकन चिन्ह उखाड़ जोत ली जमीन,जान से मारने दी धमकी,युवक ने की कार्यवाही की मांग।
सीधी/मझौली
जिले के मझौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चमराडोल में परिवार के ही आर्थिक स्थिति से संपन्न शिक्षक कमजोर परिवार के सदस्य की सीमांकन एवं पुष्टि उपरांत भी सीमांकन चिन्ह को उखाड़ फेंक जमीन जोत लेने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़ित द्वारा लगाया गया है। जो तहसील एवं थाना मझौली में आवेदन पत्र पेश कर जान माल के सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदनकर्ता राहुल पिता राम प्रसाद सेन ने बताया कि कई वर्षों से हमारे परिवार के आर्थिक स्थिति से संपन्न जो शिक्षक पद पर गांव में ही पदस्थ है। छबिलाल सेन पिता वासुदेव सेन हमारे हिस्से की जमीन जिस का खसरा नंबर 1374/2/1 है जिसमें मेरा रिहायशी मकान है। कुछ भाग अपने कब्जे में ले रखा है।मेरे द्वारा 25 मई 2026 को सीमांकन कराया गया था जिसकी पुष्टि भी 2 जून 2026 को की गई है। फिर भी सरहंगाई पूर्वक यह धमकी देते हुए की मैं प्रति माह 40 से 50 हजार रुपए वेतन उठा रहा हूं मुझे तुमसे निपटने में देरी नहीं लगेगी। सीमांकन चिन्ह को उखाड़ फेंक जमीन जोत लिया है।
प्रार्थी मझौली में अपने जाति के हिसाब से छोटी सी सैलून की दुकान किया हूं घर आते जाते समय संबंधित जन द्वारा मुझे रास्ते में रोक कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रार्थी गरीब परिवार का सदस्य है दबंग शिक्षक के लगातार प्रताड़ित किए जाने पर मैंने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को आवेदन पत्र पेश कर कार्यवाही व न्याय की मांग किया हूं यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके जिम्मेदार छबिलाल सेन पिता वासुदेव सेन जो रिस्ते में मेरा चाचा लगता है वही होंगा।