Breaking News in Primes

3 हजार रुपये की रिश्वत लेते नहर संभाग के बड़े बाबू हुए ट्रैप। रीवा लोकायुक्त की कार्यवाही। 

0 0

3 हजार रुपये की रिश्वत लेते नहर संभाग के बड़े बाबू हुए ट्रैप। रीवा लोकायुक्त की कार्यवाही।

 

*अरविंद सिंह परिहार रीवा*9165539800*

 

रीवा में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के नहर संभाग में पदस्थ रामबरण मिश्रा (58) को 3,000 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोनू नापित (27) ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उनके पिता स्वर्गीय रामसुचित नापित, जो उप संभाग त्योंथर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे, का 24 मार्च 2026 को सेवाकाल के दौरान निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद उनकी माता की पेंशन का प्रकरण तैयार करने के लिए आरोपी कर्मचारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायत में बताया गया कि आरोपी पहले 5,000 रु.ले चुका था और बाद में 7,000 की अतिरिक्त मांग कर रहा था। लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपी ने 4,000 रुपए और ले लिए तथा शेष 3,000 रुपए की मांग की।योजना के अनुसार शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने बाणसागर कॉलोनी स्थित जल संसाधन विभाग कार्यालय के द्वितीय तल पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार एवं निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने किया। लोकायुक्त पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!