Breaking News in Primes

“बैलाडीला प्रेस क्लब ने नामांकित पार्षद सुनीता साहू का किया अभिनंदन” उपशीर्षक:

0 0

“बैलाडीला प्रेस क्लब ने नामांकित पार्षद सुनीता साहू का किया अभिनंदन”

उपशीर्षक:

“शाल, श्रीफल एवं प्रेस क्लब के प्रतीक चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं”

किरंदुल। छत्तीसगढ़ की किरंदुल नगर पालिका परिषद में नामांकित पार्षद के रूप में शपथ ग्रहण करने के उपरांत पार्षद सुनीता साहू का बैलाडीला प्रेस क्लब द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं बैलाडीला प्रेस क्लब का प्रतीक चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। गौरतलब है कि सुनीता साहू स्वयं भी बैलाडीला प्रेस क्लब की सक्रिय सदस्या हैं। उनके नामांकित पार्षद बनने पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे नगर के विकास और जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। सम्मान समारोह के दौरान बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना, सचिव अरुण शर्मा, कार्यालय सचिव शेखर दत्ता, उपाध्यक्ष रघु राव, उपाध्यक्ष चंचल देवांगन तथा सदस्य तपन दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!