Breaking News in Primes

*भाजपा सरकार में न्याय के लिए भटक रहे भाजपा के पूर्व महामंत्री*

0 111

*भाजपा सरकार में न्याय के लिए भटक रहे भाजपा के पूर्व महामंत्री*

 

 

भैंसदेही / ललित छत्रपाल :- भाजपा सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं के क्या हाल है और वह किस प्रकार अपनी ही सरकार से परेशान है , जिसका ताजा उदाहरण सामने आया है, बता दे कि नगर परिषद भैंसदही में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते बिजली के खंबे और ट्रांसफार्मर को सड़क के किनारे स्थानांतरित किया जा रहा है , कई जगह तो विवाद जैसी स्थिति बन रही है ऐसा ही एक मामला भैंसदेही के एक कृषक जो कि भाजपा के पूर्व महामंत्री रहा चुके है जिनका सामने आया है जिसके खेत में बिना अनुमति के ट्रांसफार्मर लगा दिया है जिसकी शिकायत उक्त कृषक द्वारा कलेक्टर महोदय को की गई है मामला यह है कि भैंसदेही के वार्ड क्रमांक 13 के निवासी जो कि भाजपा के पूर्व महामंत्री भी रह चुके हैं उनके खेत में पहले तो बिना अनुमति के बिजली के खंभे गढ़ दिए गए जिसकी शिकायत संबंधित विभाग एवं जनसुनवाई में उनके द्वारा लगातार किए जाने के बाद भी कोई निराकरण नहीं किया गया , वर्तमान में उन बिजली के खंभों पर खेत के अंदर ही बिना अनुमति के ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया है वैसे तो उक्त कृषक द्वारा पहले भी कलेक्टर महोदय को शिकायत की गई थी , जिसका कोई निराकरण नहीं किया गया पूर्व में तो पहले केवल खंभे गाड़े गए थे लेकिन वर्तमान में उन खंभों पर खेत के अंदर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है भाजपा के पूर्व महामंत्री कृषक दिनेश मालवीय द्वारा इसकी शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय को की गई है कृषक ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के लिए अन्य किस की झूठी अनुमति भी अधिकारियों द्वारा ली गई है कृषि प्रधान देश में अगर इसी प्रकार कृषकों को परेशान किया जाएगा तो कृषकों के पास आत्महत्या के अलावा शायद ही कोई विकल्प बचेगा अगर सत्ताधारी प्रतिनिधि के साथ भी इस प्रकार की अनदेखी की जा रही है तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा या एक सोचने का विषय है अब देखना यह है कि संबंधित कृषक के साथ कलेक्टर महोदय द्वारा न्याय किया जाता है या नहीं संबंधित शिकायत की जांच कर उचित न्याय किए जाने की गुहार कृषक दिनेश मालवीय द्वारा कलेक्टर महोदय से की गई है एवं दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारी के साथ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग भी संबंधित कृषक द्वारा की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!