Breaking News in Primes

*संदीप मगरदे पर फिर लगे गंभीर आरोप , दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग*

0 371

*संदीप मगरदे पर फिर लगे गंभीर आरोप , दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग*

 

पहले से वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार में है विचाराधीन,

 

भैंसदेही /ललित छत्रपाल :- ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार किस चरम पर यह किसी से छिपा नहीं लेकिन इस तरह का भ्रष्टाचार , जिस में मुद्रा और हस्ताक्षर फर्जी लगाकर प्रस्ताव को पास किया जा रहा , जिसके बाद भी ऐसे रोजगार सहायक को वरदान मिल रहा जो पहले से भ्रष्टाचार , वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सिद्ध है और कार्यवाही के लिए जिला पंचायत में विचाराधीन है , जिस पर कार्यवाही करने के लिए जिम्मेदारों को सोचना पड़ रहा , जिसका फायदा उठाकर आगे के नए नए भ्रष्टाचार के कांट सामने आ रहे है , चिल्कापुर के ग्रामीणों ने सरपंच के जनपद भैंसदेही पहुंचकर , सीईओ झलकण अहिरवार को सारे घटना क्रम से अवगत कराते हुवे शिकायती पत्र सौंपा , जिसमे रोजगार सहायक संदीप मगरदे ग्राम पंचायत चिल्कापुर द्वारा 5वां वित्त आयोग निधि से वित्तीय वर्ष 2026 मे स्वीकृति के लिए प्रस्तावित स्थल पर नवीन निर्माण कार्य मोटर पम्प GI पाईप, केवल ग्राम, गुदगांव वार्ड न. 18 चिन्हित स्थल दुग्ध डेरी के पास निर्माण कार्य किया जाना है। इस हेतु भौतिक सत्यापन एवं पुष्टीकरण प्रमाण पत्र, सत्यापित नक्शा, कार्यालय, ग्राम, पंचायत चिल्कापुर वि. खण्ड. भैसदेही का स्वीकृति प्रदान प्रस्ताव आदि कुटरचित दस्तावेज रोजगार सहायक संदीप मगरदे द्वारा सहायक यंत्री लोक स्वास्थय यांत्रिकीय उपखण्ड-भैसदेही को प्रेषित किये गये है प्रेषित किये सम्पूर्ण दस्तावेजो पर मेरे द्वारा कोई हस्ताक्षर मुद्रा नही लगाई है इस तरह का कुटरचित कृत्य स्वंय रोजगार सहायक द्वारा फर्जी तरीके से किये गये रोजगार सहायक संदीप मगरदे पर पहले भी विभागीय जांच एवं वित्तीय अनियमिता कार्यवाही विचाराधीन है जिसे जांच मे दोषी पाया गया है।ग्रामीणों एवं सरपंच द्वारा निवेदन किया की इस सम्पूर्ण फर्जी कार्य की जांच कर कानूनी दण्डात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!