Breaking News in Primes

एसपी सत्यनारायण की सक्रिय साइबर पुलिसिंग का असर, ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के खाते में लौटे ₹50 हजार

0 13

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के कुशल नेतृत्व और साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे प्रभावी अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जनपद में साइबर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए कौशाम्बी पुलिस ने एक ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक की ₹50 हजार की पूरी धनराशि एमआरएम (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से उसके बैंक खाते में वापस कराई।चरवा थाना क्षेत्र के विवेकानंद पुत्र मुनेश्वर प्रसाद ने 21 जून 2025 को यूपीआई के माध्यम से ₹50 हजार की ऑनलाइन ठगी की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी।पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए जांच पूरी की। इसके बाद 15 जुलाई 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी राशि वापस करा दी गई। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कौशाम्बी पुलिस लगातार सक्रिय है और प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि वापस कराई जा सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!