मध्यप्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
12 एएसपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, शिवपुरी, रीवा, विदिशा और सीहोर समेत कई जिलों में फेरबदल
मध्यप्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
12 एएसपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, शिवपुरी, रीवा, विदिशा और सीहोर समेत कई जिलों में फेरबदल
भोपाल, 14 जुलाई। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संवर्ग के 12 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों, पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, रेल पुलिस, पीटीएस और विसबल में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार रामदास प्रजापति को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, मुकेश वैश्य को उप सेनानी 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर से पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा तथा प्रशांत चौबे को विदिशा से सीहोर स्थानांतरित किया गया है। आकाश भूरिया को उज्जैन में विशेष शाखा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डॉ. संजीव कुमार उइके को शिवपुरी से जबलपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
इसी प्रकार आशुतोष मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर, संजीव मुले को नर्मदापुरम से इंदौर देहात, कमला रावत को एसआईएसएफ द्वितीय वाहिनी सिंगरौली, नरेश बाबू अन्नोटिया को विसबल ग्वालियर, भावना मरावी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा, मोनिका तिवारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा तथा हेमंत चौहान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है। गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

