Breaking News in Primes

आरोप *376 मीटर सी सी सड़क कागजों पर बनी , धरातल पर ग्रामीण परेशान*

0 37

आरोप *376 मीटर सी सी सड़क कागजों पर बनी , धरातल पर ग्रामीण परेशान*

*ग्रमीणों ने लगाया सरपंच/सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप*

भैंसदेही / ललित छत्रपाल :- जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पलासपानी में विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया हैं।
ग्राम पंचायत पलासपानी और बरहापुर के ग्रामीणों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ के नाम भैंसदेही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और गंभीर अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम पलासपानी की इंदिरा कॉलोनी वार्ड क्रमांक-4 में वर्ष 2025 में 376 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए करीब 9 लाख 98 हजार रुपये खनिज मद से स्वीकृत हुवे थे। कार्य का तकनीकी स्वीकृति (टीएस) भी जारी हो चुकी है, परंतु उक्त स्थान पर सड़क बनाई ही नहीं गई , लेकिन सरपंच और सचिव की मिलीभगत से बिना सड़क बनाए ही फर्जी बिल लगाकर उसकी राशि आहरित कर ली गई। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर आज भी सड़क का कोई अस्तित्व नहीं है,सीधे समझ सकते हैं कि सड़क के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

*गांव में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क*
ज्ञापन में गांव की अन्य गंभीर समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गयाहैं ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, जिससे आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस या 112 डायल सेवा के लिए भी करीब एक किलोमीटर दूर जाकर फोन करना पड़ता है। उन्होंने गांव में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की। नल-जल योजना को भी अधूरा बताते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने आधे गांव में ही पाइपलाइन बिछाई और बाकी क्षेत्र को छोड़ दिया। वर्तमान में गांव में सात दिन के अंतराल पर पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि ग्रामीणों ने एक दिन छोड़कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान का भवन पूरी तरह जर्जर होकर खंडर में तब्दील हो चुका है। मजबूरी में निजी स्थान से राशन वितरण किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

*बरहापुर से कोलगाव तक रास्ते में हो गये गड्ढे*

वहीं ग्राम पंचायत बराहपुर के ग्रमीणों ने बताया कि बरहापुर से कोलगांव तक कृषि कार्य हेतू करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर एक से दो फीट गहरे गड्ढे हो जाने से किसानों और ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है तथा खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतें आ रही हैं।सड़क निर्माण करने की मांग की,ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष मोहित राठौर,कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,सुखदेव घाणेकर,विजय भुसकुटे,रघुनाथ मगरदे,शोयेब विंध्यानी,राहुल उईके,शोयेब पठान,गणेश बंगाली,अश्विन धुर्वे,पंच राजेश वाड़ीवा,अन्नूलाल वाड़ीवा,रुमोती,ललिता,भादु,अनोखेलाल,सुखलाल, रोहित,रंगू,मनीराम, सुनील, कुंजीलाल,फगन, रामकिशन, सूरज, नेहरू, बिसनु, परसराम, कपिल, देवलसिंह, प्रवीण, गणेश, राजाराम, ओमप्रकाश, सन्नू, विश्वनाथ, फूलचंद,संदीप सहित बड़ी संख्या ग्राम पंचायत पलासपानी एवं बरहापुर के ग्रामीण शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!