Breaking News in Primes

कन्या विद्यालय मझौली प्रांगण में डंप है,कई गाडी बालू,गिट्टी राखड,बजरी। *बच्चों के खेल कूद में लगा रखा है ब्रेक, जिम्मेदार कर रखे हैं नजर अंदाज*

0 125

कन्या विद्यालय मझौली प्रांगण में डंप है,कई गाडी बालू,गिट्टी राखड,बजरी।

*बच्चों के खेल कूद में लगा रखा है ब्रेक, जिम्मेदार कर रखे हैं नजर अंदाज*

सीधी/ मझौली

मामला सीधी जिले के जनपद शिक्षा केंद्र मझौली अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है जहां कक्षा एक से 12 तक की क्षेत्र के बालिकाएं अध्ययन करती हैं तथा नगर क्षेत्र का इकलौता प्रांगण है जहां साम-सुबह सैकड़ों छोटे बड़े बच्चे इसी प्रांगण में खेला करते थे साथ ही खेल एवं जिला युवा कल्याण विभाग का खेल प्रशिक्षण भी इसी प्रांगण में दिया जाता था। जहां पूरे प्रांगण में माह पूर्व से अवैध रूप से भारी मात्रा में गिट्टी ,बालू, राखड़ एवं बजडा भण्डारित किया गया है। जिससे नन्हे मुन्ने बच्चों के खेल -व्यायाम में ब्रेक लगा हुआ है। वही दूर दराज थे पढ़ने आने वाली बालिकाओं को वर्षा के समय में अब आने-जाने काफी समस्या हो रही है। जिससे विद्यालय के छात्राओ के साथ शिक्षक भी परेशान हैं। वहीं जिम्मेदार इस समस्या को नजर अंदाज कर रखे हैं। महीने भर के ऊपर से डंप इस मटेरियल को सामान्य रूप से कहने पर जब नहीं हटवाया गया तो बच्चों द्वारा लगातार मीडिया से फरियाद की जा रही है।वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खो- खो संघ सचिव प्रकाश गौतम जो विभाग के तरफ से खेलकूद एवं व्यायाम के लिए बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं वे भी प्राचार्य को लिखित शिकायत पत्र दे जिसमें खेल कूद प्रभावित होना वर्णित किया गया है मैदान खाली कराए जाने का आग्रह करते हुए समस्या से मीडिया को अवगत कराया है। बच्चों एवं सचिव के फरियाद पर मीडिया द्वारा विद्यालय प्राचार्या से जानकारी ले 15 दिन पूर्व शिक्षा विभाग के प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को व्हाट्सएप में फोटो- वीडियो भेज सूचित किया था लेकिन विद्यालय प्रारंभ के एक महीने से अधिक का समय हो चुका है अभी तक किसी तरह से कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। जिससे बच्चों के साथ अभिभावकों का भी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फूट रहा है। यदि समय रहते इस समस्या से निजात नहीं दिलाया जाता तो शासन- प्रशासन को लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ सकता है।

*निरीक्षण के बाद ही दे पाऊंगा स्टेटमेंट–बीईओ*

विद्यालय के खेल प्रांगण में महीने भर के अधिक समय से डंप अवैध गिट्टी ,बालू , राखड़, बजडी की जानकारी लगभग 15 दिन पूर्व प्रभारी विकासखंड जिला शिक्षा अधिकारी को मीडिया द्वारा भी दिया गया था जिनके द्वारा सामान्य रूप से कहां गया था कि दो-चार दिन में खाली करवा देंगे। अब जबकि लगभग एक पखवाड़ा बीतने को है प्रांगण को खाली करने के लिए किसी तरह की कोई कवायत नहीं की गई।जब इस संबंध में व्हाट्सएप चैट के माध्यम से उनका बयान चाहा गया तो कहां गया है कि कल निरीक्षण करने के बाद ही स्टेटमेंट दे पाऊंगा। चिंताजनक बात यह है कि स्कूल प्रारंभ के समय1 जुलाई को द्वितीय चरण स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेश उत्सव मनाया गया था। जिसमें विद्यालय बार बड़े अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी इस दौरान भी अधिकारियों की नजर समस्या पर नहीं गई।ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व अन्य प्रमुख कार्यालय के करीबी विद्यालय की दुर्दशा इस तरह है जिसमें अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है तो अन्यत्र दूर दराज के विद्यालयों की दशा कैसी होगी? समाचार पत्र के माध्यम से खंड एवं जिला प्रशासन के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष कराया जाकर जल्द से जल्द भंडारित खनिज मटेरियल को हटवाया जाकर बच्चों के समस्या निदान की मांग की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!