*जिला अभियोजन अधिकारी सीधी को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा के टीम ने किया गिरफ्तार।*
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधी जिले के जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार रावत को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह आज 13 जुलाई दिन सोमवार को जिला न्यायालय परिसर के सामने पार्किंग क्षेत्र में की गई।
लोकायुक्त टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता पंकज कुमार तिवारी निवासी ग्राम टेकर, थाना मझौली ने 9 जुलाई को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके एक प्रकरण में अनुकूल अभिमत देने के एवज में जिला अभियोजन अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। सत्यापन के दौरान आरोपी 8 हजार रुपये पहले ही ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई।सोमवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार रावत को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक एस. राम मरावी सहित लोकायुक्त रीवा की टीम शामिल रही।