Breaking News in Primes

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर व्यवहारिक भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों की बड़ी उपलब्धि – एमपीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में खनि निरीक्षक पद पर चयन*

0 44

*डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर व्यवहारिक भूविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों की बड़ी उपलब्धि – एमपीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में खनि निरीक्षक पद पर चयन*

 

*पुष्पराज पटेल, अंकित कुमार झारिया, आकाश चौबे, शुभम कुशवाह, प्रगति पटेल, वंदना पटेल, मदन साहू, अखंड प्रताप सिंह, सुनील कुमार पांडेय, प्रशांत उइके, ऐश्वर्या मिश्रा, निकिता चौबे हुए चयनित*

 

*सागर (मध्यप्रदेश)*। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में विभाग के कई प्रतिभाशाली छात्रों का चयन खनि निरीक्षक (Mining Inspector) पद पर हुआ है।

चयनित विद्यार्थियों में पुष्पराज पटेल, अंकित कुमार झारिया, आकाश चौबे, शुभम कुशवाह, प्रगति पटेल, वंदना पटेल, मदन साहू, अखंड प्रताप सिंह, सुनील कुमार पांडेय, प्रशांत उइके, ऐश्वर्या मिश्रा, निकिता चौबे तथा अक्षय राज झुंडले शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों की इस सफलता से विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय माननीय प्रोफेसर वाई. एस. ठाकुर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का भी प्रमाण है।

वहीं एप्लाइड जियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए. के. सिंह ने भी सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विभाग हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विभाग के विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर व्यवहारिक भूविज्ञान विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे। साथ ही सभी शिक्षकों, संकाय सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों के चयन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!