Breaking News in Primes

एक पौधा,आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य का संकल्प: कविता पासी

0 1

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रविवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के अंतर्गत नगर अध्यक्ष कविता पासी व अधिशासी अधिकारी राम सिंह के नेतृत्व में वार्ड नंबर 10 के नौढिया व वार्ड नंबर 19 धर्मराज नगर के कान्हा गौशाला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभासद,जन प्रतिनिधि और जागरूक नागरिक गण भारी संख्या में उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष कविता पासी व अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी ने मिलकर इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दिया।यह कार्यक्रम सिर्फ जमीन में एक पौधा लगाने तक सीमित नहीं है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, समृद्ध प्रकृति और एक बेहतर पर्यावरण सौंपने की हमारी सामूहिक प्रतिज्ञा है। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।”


पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि जीवन को आधार देते हैं। नगर पालिका परिषद भरवारी सभी नगरवासियों से अपील करती है कि इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी निभाएं। अपने घर के आस-पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें।
आइए, मिलकर अपनी भरवारी को हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ बनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!