Breaking News in Primes

सीधी – सिंगरौली सांसद ने जिला महामंत्री को उपचार हेतु एयर एंबुलेंस से एम्स भेजा।*

0 0

*सीधी – सिंगरौली सांसद ने जिला महामंत्री को उपचार हेतु एयर एंबुलेंस से एम्स भेजा।*

 

सीधी/सिंगरौली

 

संसदीय क्षेत्र सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के सिंगरौली भाजपा जिला महामंत्री लालपती साकेत के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने पर उनके बेहतर उपचार के लिए त्वरित पहल करते हुए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था से उन्हें रीवा से भोपाल भेज एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी होना बताया जा रहा है।

 

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर लालपती साकेत के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समुचित चिकित्सा एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि गंभीर स्वास्थ्य परिस्थितियों में समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सकों से नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते रहने की बात भी कही।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने ईश्वर से लालपती साकेत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!